उरई । मंगलवार को कालपी में युवा किसान की मौत ट्रैक्टर पलटने से हो गई ।
कालपी के राजघाट मोहल्ले के निवासी 25 वर्षीय मंटू श्रीवास्तव पास के खेतों में गोबर खाद डाल कर जब लौट रहे थे तभी कालिया स्थान के पास उनका ट्रैक्टर पलट गया जिसके नीचे दब कर उनकी मौत हो गई ।
खबर पा कर कालपी के कोतवाल संजय गुप्ता मौके पर पहुँचे और उन्होने शव को सील बंद करा कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया ।




Leave a comment