
उरई । अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में कानपुर ज़ोन के अपर पुलिस महानिदेशक अविनाश चंद्रा ने महिला फोर्स का मनोबल बढ़ाने का खाका तैयार किया है ।
इस क्रम में असाधारण प्रदर्शन करने वाली महिला पुलिस अधिकारियों को हर जनपद में सम्मानित करने की रणनीति बनाई गई ।

जनपद के पुलिस अधीक्षक अमरेन्द्र प्रसाद सिंह ने इसी के तहत महिला थानाध्यक्ष नीलेश कुमारी और उनके नेतृत्व में काम करने वाले नारी सुरक्षा दल को सम्मानित किया । उनकी टीम ने ऐसी महिलाओं को जो सुन , बोल नहीं सकती थीं और वे अपने घरों से निकल कर भटक रहीं थीं उनके परिवारों को तलाश कर उन्हे सकुशल उन तक पहुँचाने के लिए जिस लगन से काम किया , सम्मान के जरिये पुलिस अधीक्षक ने उस योगदान को नवाजा । यह सम्मान अपर पुलिस अधीक्षक सुरेन्द्र नाथ तिवारी ने नीलेश कुमारी को प्रदान किया । इस अवसर पर नगर क्षेत्राधिकारी संतोष कुमार भी मौजूद रहे ।




Leave a comment