कालपी –उरई । मंगलवार को उप जिलाधिकारी सतीश चंद्र की अध्यक्षता मेंआयोजित संपूर्ण तहसील समाधान दिवस में अपनी अपनी समस्याओं को लेकर 41 फरियादियों के द्वारा प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किए गए। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी एसपी सिंह ने समाधान दिवस के प्रार्थना पत्रों के निस्तारण की समीक्षा करते हुए जिम्मेदार अफसरों को हिदायत दी के पेयजल तथा पशु एल की समस्या किसी भी सूरत में उत्पन्न नहीं होना चाहिए

तहसील कालपी के सभाकक्ष में ग्रामीण पूरण निवासी दमरास ने 124 नंबर सरकारी नलकूप को सुधारने के लिए प्रार्थना पत्र दिया। इसरार अली ने आवास व्यवस्था आवंटित करने के लिए, श्याम बाबू ने सरसेला गांव के खराब हैंडपंप को सुधारने ,पूरन निवासी परासन  ने गांव में नया हैंडपंप लगाने की मांग को लेकर प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया। सभा कक्ष में विभागीय अधिकारियों को संबोधित करते हुए मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि आगामी दिनों में गर्मी का मौसम शुरू हो रहा है। इसलिए सभी जिम्मेदार अधिकारी पानी की समस्या उत्पन्न ना हो सके ।इसके लिए गांव तथा शहरीय क्षेत्र में उचित व्यवस्था कर ले ।खराब हैंडपंपों तथा नलकूपों को चिन्हित करके दुरुस्त कराए जाए। तालाबों को पानी से लबालब भरा जाये। जरूरत पड़ने पर गांव स्तर पर पानी से भरे टैंकर भेजें जाएं। टैंकरों तथा ट्रैक्टरों की उपलब्धता बनाए रखी जाएं। खंड विकास अधिकारी, ग्राम प्रधान, लेखपाल, कानूनगो तथा सफाई कर्मचारीयों को इसके लिए पूरी तरीके से मुस्तैद रहना चाहिये। लापरवाही को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। इस मौके पर तहसीलदार सालिक राम, नायब तहसीलदार हरप्रसाद, विद्युत उपखंड अधिकारी अजय कुमार, खंड शिक्षा अधिकारी कदौरा एवं कालपी महेश शर्मा,ए के कठेरिया, नगर पालिका के अवर अभियंता तोताराम, जल संस्थान के अवर अभियंता सभापति यादव के अलावा जलनिगम, नहर विभाग, कदौरा कोतवाल अशोक कुमार ,चुर्खी थाना प्रभारी निरीक्षक रुद्र कुमार सिंह, कालपी कोतवाली के सीनियर सब इंस्पेक्टर विक्रम सिंह चैहान के अलावा विभिन्न विभागों के अफसर मौजूद रहें।

Leave a comment