कुठौंद-उरई । कस्बा सिरसाकलार में मुलायम सिंह कठेरिया के आवास पर होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में समाज के लोग एकजुट हुए तथा विचार किया कि समाज में फिजूल खर्ची पर रोक लगाने एवं समाज की तरक्की हेतु बच्चों की शिक्षा पर जोर दिया गया।

समारोह को संबोधित करते हुए मुलायम सिंह फौजी ने कहा कि बीते माह समाज की एकजुटता की वजह से कुठौंद में सामूहिक विवाह का कार्यक्रम सुचारू रूप से संपन्न हुआ यह समाज की एकजुटता का परिणाम रहा उस कार्यक्रम को सभी सजातीय लोगों ने सराहा था और एकजुटता के बिना कोई कार्य सफल नही हो सकता। समाज को बुलन्दियों तक ले जाना है तो संगठित होना पड़ेगा। उन्होेंने कहा कि आज समाज की कार्यकारिणी का गठन भी किया गया। जिसमें बीएल वर्मा को कमेटी का अध्यक्ष बनाया तथा रामकृष्ण वर्मा को संरक्षक, मुलायम सिंह कठेरिया सिरसाकलार को कठेरिया समाज जालौन का अध्यक्ष बनाया गया। कार्यकारिणी में पांच उपाध्यक्ष जिसमें प्रमोद कुमार, त्रिभुवन, अनुराग कठेरिया, मातादीन एवं जगमोहन आदि बनाए गए जबकि महासचिव की जिम्मेदारी राजेश कुमार एको को सौपी गई। कोषाध्यक्ष लज्जाराम तथा प्रवक्ता रामकुमार को बनाया गया है। संगठनमंत्री संतोष प्रधान गोहनी, चरन सिंह गोहन, प्रचार मंत्री बालाप्रसाद एवं प्रदेश  प्रतिनिधि सिद्धगोपाल, संगीताचार्य, कढोरे मास्टर, तथा जिला कार्यकारिणी में रामनारायण, रामदास, बलराम को बनाया गया। विधान सभाध्यक्ष कालपी रणजीत सिंह तथा माधौगढ विधानसभा अध्यक्ष सभासद करन सिंह को बनाया। समाज के लोगों ने नई कार्यकारिणी के पदाधिकारियों से अपेक्षा की है कि वह समाज के उत्थान हेतु संघर्षरत रहकर पात्र लोगों तक शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने एवं समाज को बुलंदियों तक ले जाने में अपना सहयोग प्रदान करे। इस अवसर पर मिष्ठान का वितरण किया गया तथा रंगगुलाल लगाकर एक दूसरे को बधाई दी।

Leave a comment