कालपी-उरई । कोतवाली कालपी क्षेत्र अंतर्गत देवकली में अनुसूचित जाति की विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला को उपचार हेतु चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
ग्राम देवकली निवासी सुरेश की पत्नी रानी देवी 40 वर्ष की मंगलवार को सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने से जलकर गंभीर रूप से घायल हो गई। ग्रामवासियों के अनुसार रानी देवी को उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया। कालपी स्वास्थ्य केन्द्र से रानी देवी को उरई चिकित्सालय रिफर कर दिया। उक्त गंभीर घटना के संबंध में हल्का इंचार्ज राजीव कांत ने ग्राम प्रधान रामउजगार यादव से संपर्क कर जानकाली ली। घायल महिला का मायका हमीरपुर बताया जा रहा है।




Leave a comment