उरई। पिछले दिनों प्रदेश की योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री नंदकुमार नंदी के द्वारा समाजवादी पार्टी एवं बहुजन समाज पार्टी के नेताओं के खिलाफ की गई अवैध टिप्पणी के खिलाफ आज सपाइयों का आक्रोश भड़क उठा और उन्होंने मच्छर चैराहे पर भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं कैबिनेट मंत्री नंदकुमार नंदी का पुतला फूंका।

उल्लेखनीय है पिछले दिनों एक जनसभा के दौरान प्रदेश के कैबिनेट मंत्री नंद कुमार नंदी के द्वारा समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव को रावण उनके भाई शिवपाल सिंह यादव को कुंभकरण समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को मेघनाथ तथा बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो बहन मायावती को सूप नखा बताया था जिसकी तीखी प्रतिक्रिया सामने आ रही है। मंत्री के बयान को लेकर आज समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं का गुस्सा भड़क उठा और उन्होंने शहर के मच्छर चैराहे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं कैबिनेट मंत्री नंदकुमार नंदी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला दहन किया। इस दौरान मुकेश यादव मानसिंह रफीक जयशंकर द्विवेदी सभासद सनी यादव रामजी मौखरी, शैलेंद्र श्रीवास शरद यादव आशीष जय हिंद यादव सौरव यादव तमाम कार्यकर्ता शामिल रहे इस दौरान सपा नेताओं ने ऐलान किया मंत्री की बदजुबानी को लेकर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता पूरे जिले भर में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं कैबिनेट मंत्री नंद कुमार नंदी के पुतलों का दहन करेगी।

Leave a comment