उरई। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के तत्वावधान में 10 मार्च को विकास भवन स्थित संगठन के कार्यालय में होली मिलन समारोह एवं एक दिवसीय बैठक का आयोजन होने जा रहा है।
जानकारी देते हुए जिला मंत्री हरीश कुमार राठौर ने बताया कि बैठक में वर्तमान परिवेश में कर्मचारी संगठनों की भूमिका पर गोष्ठी होगी। साथ ही संगठन के द्विवार्षिक अधिवेशव व निर्वाचन की संभावित तिथियों और तैयारियों तथा कर्मचारियों की सेवा संबंधी सभी समस्याओं पर विस्तृत चर्चा की जायेगी।




Leave a comment