उरई। कोतवाली क्षेत्र के मड़ोरा गांव में ग्रामीण ने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
मृतक रामप्रकाश (50वर्ष) के बारे में बताया गया है कि वह शराब पीने का लती था जिसे लेकर परिवार में आये दिन कलह मचा रहता था। इसी क्षोभ में उसने फांसी लगाकर जान दे दी। खबर मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को सीलबंद कराकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

Leave a comment