कालपी –उरई । हजरत दीवान औलिया रहमतुल्लाह अलैह बमुकाम उदनपुरा चिश्ती नगर कालपी मे आगामी 14 व 15 मार्च को 135 वां सालाना उर्स मुबारक पूरी शानो-शौकत से मनाया जाएगा। दरगाह कमेटी के अध्यक्ष शाहिद नूरी मुल्लाजी ने अवगत कराया है कि उर्स के अवसर पर 14 मार्च की रात में हिंदुस्तान की नामीगिरामी  कब्बाल पार्टियां महफिल के माध्यम से अपने अपने कलाम प्रस्तुत करेंगे। 14 मार्च की रात में नौशाद शोला राजस्थान तथा मुराद आतिश बेंगलुरु के बीच कव्वालियों का मुकाबला होगा। इसी प्रकार 15 मार्च की रात में हाजी मजीद शोला मुंबई तथा अनीस नवाब अहमदाबाद की कव्वाल पार्टियों के बीच कव्वालियां पेश की जायेंगी। 16 मार्च को सुबह बाद नमाज फजिर कुरान खानी तथा फातिहा के कार्यक्रम के बाद उर्स का समापन किया जाएगा। उर्स को लेकर दरगाह परिसर में उचित प्रबंध कराए जा रहे हैं।

Leave a comment