कदौरा-उरई । कदौरा क्षेत्र में महिला को पड़ोसियों द्वारा मौका पाकर बेरहमी से पीटा बचाव के लिए दौड़ी महिला की सुनवाई करते हुए आरोपियों के खिलाफ एन सीआर दर्ज कर दी गयी।
ज्ञातव्य हो कि थाना कदौरा क्षेत्र नगर मोहल्ला व्यासपुरा निवासिनी सूफिया खातून पत्नी गौस मोहम्मद द्वारा शिकायती पत्र देकर बताया कि प्रार्थीनी घर पर अकेले थी तभी पड़ोसी परिवार में शहवाज, मुन्ना, रहनुमा पुत्रगण नूरमोहम्मद व् जरीना पत्नी नूरमुहम्मद द्वारा घर पर आकर गालीगलौज की गयी एवं मिलकर बेरहमी से पिटाई की गयी जिससे महिला को चोट भी आयी कैसे भी करके बचकर निकली महिला द्वारा थाने में आकर आपबीती बताई गयी जिससे आरोपीगणों के खिलाफ धारा 323,504,506 के तहत एनसीआर दर्ज कर ली गयी।







Leave a comment