कदौरा-उरई ।जोल्हुपुर हाइवे में अज्ञात बाइक सवार द्वारा तेज गति से एक बच्चे को ठोकर मारकर फरार हो गया वहीं घायल बच्चे को अस्पताल लाया गया। ज्ञातव्य हो कि कोतवाली कालपी क्षेत्र ग्राम बरखेरा हाइवे में संजीत पुत्र मनीराम घर से दुकान अपने भाई के लिए बिस्कुट लेने जा रहा था तभी मोड़ से कदौरा की ओर जा रहे बाइक सवार द्वारा अनियंत्रित होकर बच्चे को टक्कर मार दी जिससे बच्चा गम्भीर रूप से घायल हो गया। जानकारी होने पर दौड़े मजदूर परिजनों द्वारा बच्चे को कदौरा स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।







Leave a comment