उरई। वित्तीय वर्ष 2017-18 का यह अंतिम माह है इसलिए इस माह में कर-करेत्तर से जुड़े समस्त अधिकारी व्यक्तिगत ध्यान देकर शासन द्वारा निर्धारित लक्ष्यों की शत प्रतिशत पूर्ति करना सुनिश्चित करें।
उक्त बात जिलाधिकारी डा0 मन्नान अख्तर ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित कर-करेत्तर एवं राजस्व वसूली की समीक्षा बैठक में कही। उन्होंने कहा कि समस्त उपजिलाधिकारी आर0सी0 के माध्यम से बड़े बकायेदारों से कड़ाई से वसूली करें और राजस्व बढ़ाकर लक्ष्यों को शत प्रतिशत पूर्ण करायें। उन्होंने वाणिज्य कर स्टाम्प रजिस्ट्रेशन आबकारी, खनिज, ए0आर0टी0ओ0 आदि विभागों को निर्देश दिये कि वह इस माह में लक्ष्यों की पूर्ति करना सुनिश्चित करें। जिन विभागों की स्थिति ठीक पायी गई उन्हें और मेहनत करने के निर्देश दिये जिससे यह प्रगति बराबर ठीक बनी रहे और लक्ष्य पूर्ति हो सके। आबकारी/परिवहन विभाग को निर्देश दिये कि वह आकस्मिक चेकिंग करें और गैर जनपदों से आने वाली शराब को पकड़े तथा परिवहन विभाग अवैध खनन एवं ओवर लोडिंग को रोकंे। उन्होंने कहा कि सेवा निवृत्त कर्मचारियों के पेंशन एवं अन्य लम्बित प्रकरणों को शीघ्रता से निस्तारित करायें। कोई भी कर्मचारियों से सम्बन्धित प्रकरण लम्बित न रहे।
इस अवसर पर समस्त उपजिलाधिकारी, अतिरिक्त मजिस्ट्रेट विकास कश्यप एवं प्रदीप कुमार सिंह, ए0आर0टी0ओ0, अधिशाषी अभियन्ता विद्युत एवं समस्त तहसीलदार उपस्थित रहें।







Leave a comment