कदौरा-उरई । नगर प्राईमरी विधालय में शिक्षण कार्य के दौरान खाना बनाते समय गैस नली में आग लग गयी जिससे घबरायी रसोइया व् विद्यालय स्टाफ हड़बड़ा कर विद्यालय से बाहर की ओर भाग खड़ा हुआ कैसे भी करके आग में काबू पाया जा सका वही सूचना मिलते ही खण्ड शिक्षाधिकारी द्वारा विद्यालय पहुंच कर हालात देखे गए।

ज्ञातव्य हो कि थाना कदौरा प्राइमरी विद्यालय में प्रधानाध्यापक अंजली गौतम के निर्देशन में शिक्षण कार्य जारी था । रसोइया कुसमा व नीवा द्वारा बच्चों के लिए रसोई में एमडीएम भोजन बनाया जा रहा था तभी अचानक सब्जी में छौंक लगाते समय सिलेंडर की  नली में आग लग गयी जिसका भयावह रूप देख रसोइया घबराकर विधालय से बाहर की ओर चिल्लाते हुए भाग खड़ी हुई। वही उक्त शोर सुनकर विद्यालय के शिक्षक व् पीछे से आधा सैकड़ा बच्चे भी बाहर की ओर भागे । विद्यालय के समीप पड़ोसियों द्वारा सूझबूझ से आग पर काबू पाया गया तब जाकर सभी ने राहत की सांस ली। वैसे उक्त हादसे में बच्चो सहित स्टाफ बाल बाल बच गया ।सूचना मिलते ही खण्ड शिक्षाधिकारी सर्वेश कठेरिया द्वारा विद्यालय पहुंच कर घटना की जानकारी ली गयी एवं कुशलता पूंछते हुए घटना का कारण जाना गया ।

Leave a comment