उरई। बसपा के चर्चित नेता रहे सुरेश गौर का पुत्र शुक्रवार को देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में अपने घर में गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। हालत नाजुक होने के कारण उसे रात में ही उपचार के लिए कानपुर ले जाया गया।
नया रामनगर मोहल्ला निवासी और बसपा के धाकड़ नेता रह चुके सुरेश गौर का पुत्र अभय गौर (18वर्ष) कल देर रात अपने ही घर में गोली लगने से बुरी तरह घायल हो गया। घटना को लेकर अलग-अलग बातें बताई जा रही हैं। घटना के बाद उसे फौरन जिला अस्पताल लाया गया था। लेकिन स्थिति जटिल होने की वजह से उसको तत्काल ही रेफर कर दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।







Leave a comment