जालौन-उरई। अवैध रूप से शराब बेच रहे एक व्यक्ति को पुलिस ने धरदबोचा और आबकारी एक्ट में उसका चालान कर दिया।
शनिवार को दरोगा केशव दयाल गश्त पर थे। उन्हें छिरिया सलेमपुर में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पास संदिग्ध नजर आया। जिसे पकड़कर उन्होंने तलाशी ली तो उसके झोले में शराब के 20 क्वार्टर बरामद हुए। उसने बताया कि वह अवैध रूप से शराब बेचता है। पुलिस ने उसका चालान कर दिया।







Leave a comment