उरई। भरत मिलाप की विह्वल करने वाली कहानी समाज में बहुत श्रद्धा के साथ सुनी जाती है। लेकिन दूसरी ओर सहोदर भाई मामूली से विवाद में आपस में खून के प्यासे होने से नही रुकते।
कस्बा जालौन में मुरलीमनोहर मोहल्ले में कमल सिंह राठौर और उनके भाइयों अमर सिंह व गजेंद्र सिंह में किसी बात को लेकर विवाद आपस में खून-खच्चर होने तक पहुंच गया। जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और तीनों को पकड़कर कोतवाली में लाई जहां उनका चालान कर दिया गया।







Leave a comment