उरई। जालौन कोतवाली क्षेत्र में डयूटी पर जा रही आंगनवाड़ी कार्यकत्री को शनिवार को तीन नकाबपोश बदमाशों ने लूट लिया। सनसनीखेज घटना की शिकायत पुलिस से कर दी गई है। बकौल पुलिस मामले की छानबीन की जा रही है।
जालौन के देवनगर चैराहा निवासी आंगनवाड़ी कार्यकत्री पुष्पा देवी की तैनाती दहगुवां में है। आज सुबह जब वे अक्षदा गार्डन के पास डयूटी पर जाने के लिए वाहन का इंतजार कर रहीं थीं तभी तीन नकाबपोश बदमाश उनके पास पहुंचे जिन्होंने उनके साथ छीनाझपटी की। इसके बाद उन्होंने कान के सोने के बाले मांगे तो उन्होंने भयभीत होने के कारण बाले उतारकर बदमाशों को दे दिये। बदमाशों ने उनका झोला भी छीन लिया और घटना के बाद वे फरार हो गये।
पुष्पा ने बाद में कोतवाली पहुंचकर घटना की जानकारी पुलिस को दी। चैकी इंचार्ज विश्वनाथ सिंह यादव ने उनसे घटना की पूरी जानकारी लेकर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी।







Leave a comment