उरई। राष्ट्रीय राजमार्ग पर आटा थाना क्षेत्र में शनिवार को दोपहर में टोल प्लाजा के पास ट्रक और ट्राला में भिडं़त हो जाने से तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये जिन्हें पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विवरण के मुताबिक आटा से उरई की तरफ नागालैंड के नंबर का ट्राला एनएल 01 एन 2305 टोल प्लाजा के पास पैट्रोल पंप से उरई की तरफ रांग साइड से जा रहा था। जिसमें डीसीएम की चेचिस लदी हुईं थीं। इसी दौरान उरई की ओर से मटर लादकर आ रहे ट्रक एमपी 09 एचएच 1692 की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों गाड़ियों के सामने की बाडी के परखच्चे उड़ गये।
सूचना मिलते ही आटा पुलिस और एनएचआई के कर्मचारी तथा टोल प्लाजा के प्रबंधक मौके पर पहुंचे जिन्होंने ट्रक के ड्राइवर एवं क्लीनर को बाहर निकाला। दोनों बुरी तरह घायल थे। उधर ट्राला में केवल ड्राइवर था। उसे भी निकाला गया। तीनों घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाकर भर्ती करा दिया गया।







Leave a comment