उरई। जोल्हूपुर-मदारीपुर रोड पर ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये। पुलिस की मदद से उनको कालपी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।
बताया गया है कि सर गांव जिला महोबा निवासी भगवान सिंह (27वर्ष) अपने मित्र शिवसिंह (28वर्ष) निवासी खरेला को लेकर न्यामतपुर के पास भगोरा में बहन के यहां जा रहा था। इसी दौरान महेबा के पास उसकी बाइक में सामने से आ रहे ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। जिसके कारण दोनों लोग घायल होकर गिर पड़े। इस बीच ट्रैक्टर भाग निकला।
बाद में सूचना मिलने पर कालपी कोतवाली के उप निरीक्षक शीतला प्रसाद मौके पर पहुंचे। उन्होंने दोनों घायलों को उठवाकर कालपी के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया जहां उनका उपचार चल रहा है।

Leave a comment