उरई। पुलिस की सर्विलांस टीम ने लोगों के गायब मोबाइल बरामद करने में महत्वपूर्ण कामयाबी हासिल की है। पिछले कुछ दिनों में सर्विलांस टीम के प्रयास से 16 लोगों के गायब मोबाइल पता लिए गये। शनिवार को पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन सभागार में उनके स्वामियों को बरामद मोबाइल वापस उपलब्ध कराये।
पुलिस की सर्विलांस टीम विभिन्न कारणों से लोगों के गायब मोबाइलों का पता लगाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। अलग-अलग थानों में दर्ज मोबाइल गुम होने के मामलों में हाल में सर्विलांस टीम द्वारा किये गये प्रयासों से 16 गायब मोबाइलों का पता लगाया गया। टीम द्वारा बरामद ये मोबाइल जब उनके स्वामियों को वापस उलब्ध कराये गये तो उनकी खुशी का ठिकाना नही रहा।
मोबाइल वापस पाने वालों में राजीव, नीलम, सुशील, शिवकुमार, वीरेंद्र माली, रामांशु गुप्ता, सत्यम तिवारी, दीपक तिवारी, धरम सिंह, भीकम सिंह, जगत सिंह, डा. विकास, रोहित कुमार, संदीप सिंह, अनिल कुमार और गार्गी अवस्थी शामिल रहे। पुलिस अधीक्षक ने अपने सामने तस्दीक करके इनको मोबाइल वापस किये।

Leave a comment