उरई। जनवरी में एट कस्बे के मां वैष्णों मोबाइल सेंटर से हुई चोरी के मामले में वांछित इनामी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
एट के मां वैष्णों मोबाइल सेंटर में चोरी की वारदात की छानबीन में पांच नाम प्रकाश में आये थे। जिनमें से रोहित उर्फ सोनू, आसिफ उर्फ बब्लू, बहीद और आरिफ पहले ही गिरफ्तार हो चुके हैं। इसके अलावा सिरसाकलार निवासी रशीद का नाम भी इसमें सामने आया था जो पुलिस के हत्थे नही चढ़ पा रहा था। पुलिस अधीक्षक ने इसे देखते हुए उसकी गिरफ्तारी के लिए 15 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया था।
इस बीच सिरसाकलार पुलिस रशीद की धरपकड़ के लिए बराबर सुरागरशी कर रही थी। इन प्रयासों के चलते शुक्रवार की रात उसे तरसौर बंबा के पास सिरसाकलार के प्रभारी निरीक्षक जाकिर हुसैन ने उप निरीक्षक वीरेंद्र सिंह और आरक्षी रामवीर सिंह, विपिन कुमार व बृजेंद्र सिंह के साथ घेर लिया। रशीद तमंचा लिए हुए था। जिससे पुलिस पर गोली चलाकर उसने भागने की कोशिश की। लेकिन पुलिस ने भी जबाबी फायर किये जिससे उसका हौसला टूट गया और उसने पुलिस के सामने समर्पण कर दिया।
रशीद की निशानदेही पर एट के मोबाइल सेंटर से चोरी की गई एक एलईडी टीवी और तीन मोबाइल भी बरामद हुए। पुलिस अधीक्षक अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने पत्रकार वार्ता में यह जानकारी देते हुए सिरसाकलार के प्रभारी निरीक्षक जाकिर हुसैन और उनकी टीम की पीठ थपथपाई। इस दौरान जालौन के क्षेत्राधिकारी संजय शर्मा भी उपस्थित रहे।







Leave a comment