उरई। युवा पत्रकार और नेशनल जनमत के प्रबंध संपादक नीरज भाई पटेल शनिवार की रात जायसवाल क्लासिक मैरिज हाल में हुए समारोह में परिणय बंधन में बंध गये। उन्होंने शुभांजलि पटेल को अपना जीवन साथी बनाया है। खास बात यह रही कि उन्होंने आडंबर रहित विवाह करके एक अलग उदाहरण प्रस्तुत किया।
पत्रकारिता के बाजारीकरण के इस दौर में नीरज भाई पटेल नई पीढ़ी के उन बिरले पत्रकारों में देश में एक अलग पहचान बना चुके हैं। जिन्होंने प्रतिबद्धता की पत्रकारिता की मशाल थामी। नीरज भाई पटेल कई जानेमाने अखबारों और इलेक्ट्रानिक चैनलों में काम कर चुके हैं। जहां उन्होंने अपने विचारों के लिए कैरियर को दांव पर लगाने में कभी चूक नही की।
पत्रकारिता की तरह ही नीरज भाई पटेल निजी जीवन में भी क्रांतिकारी मूल्यों पर अमल के हामी रहे हैं। उन्होंने अपने विवाह में पारंपरिक रीति-रिवाजों को धता बताते हुए अर्जक पद्धति से सारी रस्में पूरी कीं। इसमें उन्होंने जाति भेद आधारित धर्मभीरुता और कर्मकाण्डों को मानवतावादी रीतियों से प्रतिस्थापित करने की दिशा में मील का पत्थर गाड़ा। जिसके गवाह उनके सैकड़ों मेहमान रहे।
इस अवसर पर वर-वधू को आशीर्वाद देने प्रदेश के परिवहन राज्य मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह, पूर्व सांसद घनश्याम अनुरागी, हरदोई के मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार सहित कई हस्तियां समारोह में पहुंचीं।







Leave a comment