उरई। लहरियापुरवा में संचालित विजन पब्लिक स्कूल का रंगारंग वार्षिकोत्सव रविवार को धूमधाम से मनाया गया। लगभग दो घंटे चले समारोह में बच्चों की प्रस्तुतियों ने लोगों का मन मोह लिया।
कार्यक्रम का संचालन बुंदेलखंड के मोहम्मद रफी के नाम से मशहूर गायक मिर्जा साबिर बेग ने किया। शहर के विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्य इसमें उपस्थित थे।
अतिथियों का वैज लगाकर स्वागत विद्यालय की प्रधानाचार्य उपासना श्रीवास्तव ने किया। प्रबंधक अलीम सिददीकी ने अपने स्कूल का विजन अतिथियों को बताया।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्तर के व्यापारी नेता सत्यपाल शर्मा, कांग्रेस के जिलाध्यक्ष चौ. श्यामसुंदर, नगर अध्यक्ष रेहान सिददीकी, मशहूर शायर शफीकुर्रहमान कश्फी, दंत चिकित्सक डा. अंकुर शुक्ला, हौम्योपैथी चिकित्सक डा. विवेक सक्सेना, सभासद अनुराग श्रीवास्तव के अलावा सभी प्रमुख पत्रकार उपस्थित रहे।

Leave a comment