
–जिलाध्यक्ष मो0 दानिश के नेतृत्व में थामा डास्फी का दामन संगठन की दिलाई सदस्यता
शाहजहांपुर। रविवार को लगभग 60 से ज्यादा छात्रों ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का दामन छोड़ बहुजन संघठन डॉ0 अम्बेडकर स्टूडेंट फ़्रंट ऑफ इंडिया का दामन थाम लिया। फ़्रंट के जिलाध्यक्ष मो0 दानिश ने सभी छात्रों को संघटन की सदस्यता ग्रहण करवाकर फूल माला पहनाकर स्वागत किया।
फ़्रंट के जिलाध्यक्ष मो0 दानिश ने बहुजन संघटन डॉ अम्बेडकर स्टूडेंट फ़्रंट ऑफ इंडिया ने सभी छात्रों का स्वागत किया उन्होने कहा कि आज छात्रों की सबसे बड़ी समस्या है बेरोजगारी मौजूदा सरकार ने बेरोजगार छात्रों का मज़ाक बनाने के अलावा कुछ भी नही किया है और ना ही उनके द्वारा संचालित तमाम हिन्दू संघटनो ने छात्रों को कभी शिक्षा के लिए प्रेरित नही किया डॉ अम्बेडकर स्टूडेंट फ़्रंट ऑफ इंडिया उन छात्रों को शिक्षा के क्षेत्र में आने वाली तमाम मुश्किलो में हमारा संघठन मदद करेगा और उनको शिक्षा के क्षेत्र में तमाम सुविधाएं उपलब्ध कराएगा। विद्यार्थी परिषद में हमेशा छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया गया है आज हम उन सभी छात्रों का इस बहुजन संघटन में तहे दिल से स्वागत करते है और उनको उनके सम्मान को बनाये रखने का संकल्प लेते है। इस मौके पर अंकुश राठौर, छोटेलाल कनौजिया, राजदीप, कपिथ गुप्ता, अदनान, अकरम, विशाल, दाऊद खान, दिलशाद, अरबाज पठान, प्रशांत श्रीवास्तव, निहाल, अनस, अरहम, गुफरान, राजीव, संजू चौहान, अकरम, गौरव यादव आदि लोग उपस्थित रहे।







Leave a comment