उरई। ट्रक के फाइनेंस की बकाया वसूली के दौरान कालपी में बाईपास पर दो पक्षों के बीच गुत्थम-गुत्था हो गई। जानकारी मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर दोनों पक्षों के लोगों को हिरासत में ले लिया है।
कालपी में बाईपास पर झगड़ा होने की सूचना मिलने के बाद कोतवाली कालपी के प्रभारी निरीक्षक संजय गुप्ता सदलबल मौके पर पहुचे और झगड़ा करने वालों को दबोच लिया। पता चला कि फाइनेंस कंपनी के लोग बकाया वसूली के लिए आये थे। जिसके दौरान उनमे और फाइनेंस पर ट्रक खरीदने वाले को लोगों में झगड़ा हो गया। पुलिस ने इसे लेकर संदीप और अंकुर निवासीगण चुर्खी दीपक सचान निवासी पुखरायां, गौरव यादव निवासी भोगिनीपुर, प्रवीण यादव निवासी गुरसरांय और जय सचान निवासी पुखरायां को 151 में गिरफ्तार कर लिया।







Leave a comment