उरई। निजी बस के कंडक्टर द्वारा शराब के लिए पैसे न देने पर अराजक तत्वों ने उसकी पिटाई कर डाली। पीड़ित कंडक्टर पुलिस के कार्रवाई की गुहार लगाई है।
जालौन से माधौगढ़ जा रही निजी बस में आशाराम कंडक्टर की डयूटी कर रहे थे। सुढ़ार के पास तीन लोग बस में चढ़े जो शराब पिये हुए थे। उन्होंने कंडक्टर से शराब के लिए पैसे मांगे और इसके लिए जबर्दस्ती करने लगे। जब आशाराम ने पैसे नही दिये तो उन्होंने उसकी धुनाई कर डाली। बाद में आशाराम ने बस मालिक छिरिया सलेमपुर निवासी बृजमोहन गुप्ता को पूरी बात बताई। उन्होंने जालौन कोतवाली पुलिस को अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है।







Leave a comment