जालौन-उरई। क्षेत्र में मटर किसानों के साथ धोखाधड़ी की घटनाएं प्रशासन द्वारा कार्रवाई में दिलचस्पी न ली जाने की वजह से चरम सीमा पर पहुंच गई हैं।
इसी तरह की एक शिकायत में छानी पचीपुरा थाना कोंच निवासी लालजी पटेल ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसने अपनी हरी मटर कुंवरपुरा निवासी दीपू पटेल को बेची थी। जिसका 1 लाख 65 हजार रुपये का बकाया उसने एक वर्ष बीत जाने के बावजूद भी नही दिया। उसके ज्यादा कहने पर दीपू ने उसे एक चैक दे दी। जबकि खाते में पैसे नही थे। धोखाधड़ी का शिकार होने के बाद लालजी ने कोतवाली जालौन में संपर्क किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave a comment