जालौन-उरई। पेयजल समस्या के निराकरण के लिए संबंधित विभाग कोई संजीदगी न दिखाकर इस बाबत सरकार की प्रतिबद्धता का मखौल उड़ा रहे हैं।
ग्रीष्म ऋतु के दस्तक देने के पहले ही जिले में सभी तरफ पेयजल समस्या सिर उठाने लगी है। कस्बे के मोहल्ला नारोभास्कर में चार हैंडपंप ठप्प हैं। पेयजल संकट पर मंत्री स्तरीय बैठक के बाद लोगों को प्रशासन के हरकत में आ जाने की उम्मीद थी। लेकिन अधिकारी इसे ढकोसला साबित करने पर तुले हुए हैं। वार्ड नं. 25 के सभासद प्रतिनिधि जैद सिददीकी ने बताया कि उन्होंने जल संस्थान से इसकी शिकायत की थी इसके बाद वे उप जिलाधिकारी को भी अवगत करा चुके हैं। लेकिन हैंडपंप ठीक कराने की कोई हलचल अभी तक नजर नही आई है।







Leave a comment