उरई। बहुजन समाज पार्टी के नेताओं ने पार्टी के संस्थापक काशीराम जी की पुण्य तिथि पर रविवार को एक गोष्ठी पूर्व सांसद घनश्याम अनुरागी के आवास पर आयोजित की। जिसमें शोषित, पीड़ित और वंचित अवाम की हैसियत बुलंद करने में उनके योगदान की चर्चा की गई। गोष्ठी में मुख्य अतिथि के रूप में जोन इंचार्ज जगजीवन राम अहिरवार, कोर्डिनेटर लालराम अहिरवार व जितेंद्र शंखवार मुख्य रूप से उपस्थित थे।
पूर्व सांसद घनश्याम अनुरागी ने इस अवसर पर कहा कि सामाजिक परिवर्तन में मान्यवर काशीराम ने जो भूमिका निभाई उसे बहुजन समाज कभी भुला नही सकता। उन्होंने कहा कि देश के सबसे बड़े सूबे में इसकी बदौलत चार बार बहुजन समाज की सरकार बनी। बहन मायावती के नेतृत्व में इन सरकारों ने न्यायपूर्ण व्यवस्था कायम करते हुए सर्वजन हिताय का नारा लगाकर समाज के सभी वर्गों के उत्थान के कार्यक्रम चलाये।
बैठक में कोर्डिनेटर बृजेश जाटव, जोन इंचार्ज कमल दोहरे, बसपा जिलाध्यक्ष हीरालाल चैधरी, पूर्व कैबिनेट मंत्री अकबर अली, रफीउददीन पन्नू, अलताफ खान, रविंद्र सिंह हरौली, बृजेश बाल्मीकि, उदयवीर दोहरे, जितेंद्र दोहरे, रामदुलारे कुशवाहा, मूलशरण कुशवाहा, श्रीपाल अहिरवार, अनीस खान, बृजमोहन कुशवाहा, राहुल दोहरे, कपूर सिंह, धीरज पहारिया, अनिल याज्ञिक, रघुवीर कुशवाहा, सुलेमान मंसूरी, छुन्ना बाबू, तेज सिंह पाल, पूरन प्रजापति, मानसिंह पाल, श्याम सुंदर कुशवाहा, वीरेंद्र, बलराम पाल, मोहित सहित सभी प्रमुख नेता उपस्थित रहे।

Leave a comment