उरई। पल्स पालियो अभियान के अंतर्गत बूथ दिवस पर स्वैच्छिक संस्था डा. अंबेडकर शिक्षा प्रसार समिति द्वारा जिला कारागार प्रतीक्षालय में बच्चों को पोलियो के दो बूंूद पिलाये गए।

पोलियो दिवस पर डा. अंबेडकर शिक्षा प्रसार समिति द्वारा गोद लिए गए जिला कारागार प्रतीक्षालय में पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ किया गया। संस्था के प्रमुख रामशरण जाटव ने बच्चों को पोलियो ड्राप पिलाने के बाद श्री जाटव ने कहा कि बच्चों को दो बूंद जिंदगी के पिलाकर विकलांगता के अभिशाप से बचाया जा सकता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि डा. अंबेडकर शिक्षा प्रसार समिति पिछले बीस सालों से जब से पल्स पोलियो अभियान की शुरूआत हुई है तब से लगातार संस्था के द्वारा बूथ दिवस का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर कार्यक्रम प्रभारी राजेश जाटव, बूथ प्रभारी रमेश सक्सेना, बूथ कार्यकर्ता बदीना बानो, सुरेश कुमार, प्रदीप कुमार एवं पोलियो पर्यवेक्षक उपस्थित रहे।

Leave a comment