उरई। कोटरा थाना क्षेत्र के अन्तर्गत ग्राम बिनौरा खुर्द निवासी एक 35 वर्षीया महिला संदिग्ध अवस्था में आग से जलकर गम्भीर रुप से झुलस गयी। परिजनों ने घायल महिला को लाकर उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया। जिसकी हालत चिंता जनक बताई जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार कोटरा थाना क्षेत्र के अन्तर्गत ग्राम बिनौरा खुर्द निवासी विजय सिंह की 35 वर्षीया पत्नी श्रीमती गिरजा देवी घर पर चूल्हे से खाना बना रही थी इसी दौरान अचानक उसके कपड़ों में आग लग गयी और वह जलने लगी यह देख परिवार के लोगों ने जब तक उसे बचाने का प्रयास किया तब तक महिला काफी जल चुकी थी। इसके बाद परिजनों ने घायल महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया जिसकी हालत चिंता जनक बताई जा रही है।

 

Leave a comment