उरई। कुठौंद क्षेत्र में उत्पात कर रहे शराबियों ने एक दिव्यांग की गुमटी में आग लगा दी। जिससे उसे हजारों रुपये का नुकसान का सामना करना पड़ा।
मदारीपुर में सिरसाकलार रोड पर शराब का ठेका स्थित है। जहां आये दिन पीने के बाद शराबी बबाल करते रहते हैं। गुरुवार की रात कुछ युवकों ने रोजाना की तरह ठेका के बाहर शराब पी और उत्पात पर उतारू हो गये। गुमटी मालिक भारत यादव का कहना है कि वह रात 10 बजे घर चला गया था। जिसके बाद उत्पातियों ने उसकी गुमटी ने आगजनी की घटना की। इसमें उसे लगभग 50 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। पीड़ित ने पुलिस का सूचना दे दी है।
बताया जाता है कि कुठौंद में भी ठेकों के सामने ही शराब पी जाती है। जिससे रात में उत्पात का माहौल बना रहता है। पुलिस इस मामले में अभी तक कोई एक्शन नही ले सकी है।







Leave a comment