उरई। जालौन में जाटव समाज विकास महासभा के तत्वावधान में मान्यवर कांशीराम की 84वीं जयंती मनाई गई। इस अवसर पर आयोजित गोष्ठी में बहुजन समाज को सत्ता की राजनीति के केंद्र बिंदु में लाने के कांशीराम के योगदान को कृतज्ञ भावना के साथ याद किया गया।
जालौन के मोहल्ला तोपखाना में यह गोष्ठी पूर्व प्रधानाचार्य जगदीश प्रसाद के आवास पर आयोजित हुई जिसका संचालन उन्होंने स्वयं किया। इसमें महासभा के प्रदेश अध्यक्ष रामशरण जाटव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। अध्यक्षता श्यामलाल वैद्य ने की।
रामशरण जाटव ने इस अवसर पर कहा कि मान्यवर ने बेसहारा लोगों को नई दिशा देने का काम किया। उन्होंने कहा कि बहुजन समाज के सशक्तीकरण के माध्यम से उन्होंने देश में एक ऐसी क्रांति को जन्म दिया है जिसका असर आने वाले समय में बहुत दूर तक महसूस किया जायेगा।
प्रदेश उपाध्यक्ष रमेश जाटव एडवोकेट और इं. मनमोहन सिंह, सचिव जगदीश प्रसाद अध्यक्ष अंबेडकर इंटर कालेज, काशीप्रसाद जाटव और जिला मंत्री माता प्रसाद जाटव बिनौरा वैध ने भी विचार प्रकट किये।
शोभाराम जाटव, धन्नीधर त्यागी, राजेश कुमार, प्रजापति समाज के जिलाध्यक्ष कृपाल सिंह, किशुनलाल कौशल, राजेश कुमार, संतलाल, पूरन सिंह, कल्लू जाटव, हरीमोहन, अंबेडकर इंटर कालेज के प्रबंधन कैलाश चंद्र और शैलेंद्र कुमार आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।







Leave a comment