कोंच-उरई । कोतवाली में शनिवार को आयोजित थाना दिवस पर समस्याएं सुनने आये झांसी मण्डल के डी आई जी जवाहर ने अपने अधीनस्थों को सख्त निर्देश दिए कि जो भी वाहन चालक है अगर यात्रा करते समय उनके पास हेलमेट नही है तो उन पर कार्यवाही की जाए।
वाहन चेकिंग के समय वाहनों के कागजात चेक किये जायें ताकि पता चल सके कि वाहन संदिग्ध अथवा चोरी का तो नही है । संदिग्ध पाया जाता है तो उस पर कड़ी कार्यवाही की जाए । उन्होंने आई जी आर एस के शिकायत रजिस्टर को बारीकी से देखा ।
एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि बीते दिनों क्षेत्र में हुई हत्याओं की सही जांच कराकर खुलासा किया जायेगा ताकि कोई निर्दोष व्यक्ति न फंस पाये । इस दौरान सी ओ रुक्मणी वर्मा, कोतवाल सन्तोष सिंह ,इंसपेक्टर/एस एस आई मनोज सिंह ,दरोगा सुरेंद्र सिंह , केदारसिंह ,कमलनारायण , अबूबक्स ,हेड मुंशी मु०आजाद, मुंशी श्याम चौधरी , रामनिवास , शिवबरन सिंह , प्रभाकांत, अवनीश कुमार, बब्लू कुमार , अभिषेक, शीशपाल देशवीर सिंह , गौरव सिंह , विनोद कुमार, बलबीर सिंह , महिला सिपाही ऋतु मिश्रा, रश्मि कटियार सहित तमाम पुलिस कर्मी मौजूद रहे






Leave a comment