जालौन-उरई। भारत संचार निगम के कर्मचारी की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
रामवीर यादव (55वर्ष) निवासी कुरावली मैनपुरी जिला इटावा यहां बीएसएनएल में लाइनमैन थे। वे नगर में मोहल्ला चुर्खीबाल में मकबूल के मकान में अकेले किराये पर रहते थे। सोमवार की रात उनके एक साथी ने उन्हें फोन किया तो फोन नही उठा। मंगलवार को सुबह भी यही बात हुई जिस पर वह साथी उनके कमरे पर देखने पहुंच गया।
कमरे का दरवाजा खुला था तथा रामवीर यादव चारपाई पर मृत पड़े थे। उनका पूरा चेहरा काला हो गया था। उनकी मौत को लेकर तमाम अटकलें लगाई जा रही हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। मामले की जांच की जा रही है।

Leave a comment