उरई। कुठौंद थाना क्षेत्र मेें मंगलवार को वावली मोड़ पर पिकप खंदक में चली गई। जिससे उसमें बैठे दो लोग घायल हो गये।
आज सुबह सब्जी लेकर औरैया से वावली आई पिकप वापस लौटते समय कुठौंद के समीप मोड़ पर असंतुलित होकर खंदक में जा गिरी। जिससे उसमें बैठे महेंद्र (32वर्ष) और दुर्गेश (30वर्ष) घायल हो गये। दोनों को कुठौंद के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से हालत गंभीर होने के कारण जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।

Leave a comment