
कोंच-उरई । कोंच के बाबू पैलेस कोंच नदीगांव रोड के पास एक प्राइवेट बस के चालक ने तेज गति में बस चलाकर अपने घर जा रही एक 12 वर्षीय बालिका को उस समय रौंद दिया जब वह रोड पार कर रही थी \ मिली जानकारी में एक प्राइवेट बस यूं०पी० 92 8139 जो उरई से सेवढा आती जाती है । मंगलवार को यह बस नदीगांव से 3 बजकर 40 मिनट पर कोंच की ओर आ रही थी जिसको ड्राइवर गजेंद्र पाल चला रहा था । कोंच बाबू पैलेस के पास तेज गति से आ रही इस बस के चालक ने साइकिल लेकर आ रही एक 12 वर्षीय बालिका को रौंद कर घायल कर दिया । जब राहगीरों ने यह घटना देखी तो सभी लोग लड़की को बचाने हेतु दौड़े लेकिन कुछ पलों में ही बालिका की मौके पर ही मौत हो गयी। इस दुर्घटना की खबर नगर में आग की तरह फैल गई और मौके पर भारी भीड़ जमा हो गयी ।
मौके पर पहुची पुलिस ने बालिका के शव की जांच पड़ताल कर शिनाख्त कराई लेकिन लोगो बालिका को पहचान से इनकार कर दिया। मौके पर कोतवाल सन्तोष सिंह दरोगा जितेन्द्र सिंह दरोगा केदार सिंह दरोगा अबूबक्स खाँ सहित भारी पुलिस फ़ोर्स पहुच गया और लग रहे जाम को खुलवाने की कड़ी मशक्कत की । इस घटना से आसपास के लोगो आक्रोश फैल गया और दुर्घटनाग्रस्त बस पर पथराव करने लगे लेकिन पुलिस की सूझबूझ से माहौल बिगड़ने से बच गया। दुर्घटना करने बाली बस का ड्राइवर और कंडक्टर मौके से फरार हो गए\ उक्त बस उरई के मनोज लल्ला गुर्जर की बताई जा रही है जो उरई से सेवढा और सेवढा उरई चलती है। समाचार लिखे जाने तक बालिका की बालिका शिनाख्त नही हो पाई थी।






Leave a comment