कोंच-उरई । कोतवाली के मोहल्ला गोखले नगर निवासी एक 21 वर्षीय युवक की लाश उसके घर मे बने कमरे की छत में लगे कुंडे में रस्सी पर लटकी मिली । फांसी लगे होने की सूचना पर मुहल्ले के तमाम लोग घटना स्थल पर पहुच गए और मृतक  के चाचा ने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी  ।

मिली जानकारी में मुहल्ला गोखले नगर रामप्रसाद अहिरवार अपने परिवार के साथ रहते थे ।  एक साल पहले वह अपने कोच के मकान में छोटे लड़के संजय के साथ उरई रहने लगे थे लेकिन  हाल ही में संजय बीएससी फाइनल ईयर की परीक्षा देने हेतु  आया हुआ था ।  बीते सोमवार को देर रात उसकी लाश एक कमरे में लटकती हुई पाई गई । इ संदिग्ध हालत में लटकती लाश को देखकर तमाम लोग तरह तरह की चर्चाएं मौके पर करते रहे । कोतवाल सन्तोष सिंह दरोगा ,  सुरेन्द्र कुमार सिंह ,  हेड मुंशी मु०आजाद , सिपाही श्याम चौधरी,  अवनीश,  सुबोध कुमार आदि ने शव को नीचे उतारा और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया  । इस सम्बंध में कोतवाल सन्तोष सिंह ने कहा कि मामले की जांच की जायेगी ।जो स्थिति रही है उससे यही लग रहा है कि मामला संदिग्ध है।  पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही सारी तस्वीर साफ हो सकेगी

 

मृतक के पिता की तहरीर

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सन्तोष कुमार सिंह को तहरीर देते हुये मृतक  संजय के पिता रामप्रसाद अहिरवार ने बताया कि उनके पुत्र की हत्या के दोषी रूपचंद मनचंदा व उसकी पत्नी नम्रता सिंह है ।  गत वर्ष 22मार्च को नम्रता ने कोतवाली में एक शिकायती पत्र दिया था जिसमे उसके  दोनों बेटों नीरज व संजय के खिलाफ शारीरिक दुष्कर्म व दहेज प्रथा के संगीन आरोप लगाकर पुलिस से कार्यवाही करवाई थी जबकि दोनों निर्दोष थे ।
पुलिस कार्यवाही से आहत संजय को काफी गहरा सदमा पहुचा था ।  वह हमेशा कहता था कि रूपचंद मनचंदा और नम्रता मुझे जान से मरवाना चाहते है जिसको लेकर 23 मार्च 2017 को उन्होने  एक पत्र के माध्यम से अधिकारियों से शिकायत भी की थी । रूपचंद और नम्रता हमेशा उसे मारने की कहते थे । इसी कारण से मार्च 2017 से  हम लोग उरई रहने लगे थे ।

Leave a comment