स्वाट टीम प्रभारी ब्रजनेश यादव को मिली दूसरी बड़ी कामयाबी , कुछ दिन पूर्व कदौरा में पकड़ा था लाखों का जुआ

 

 

उरई। पुलिस अधीक्षक अमरेंद्र प्रसाद के निर्देशन में कोतवाली जालौन अंतर्गत माड़री गांव में संचालित जुएं के फड़ को मगलवार को स्वाट टीम व जालौन पुलिस ने संयुक्त रूप से पकड़ लिया।

 

जुए से पुलिस ने एक लाख नौ हजार की नगदी, चार बाइक, नौ मोबाइल सहित नौ जुआडियों को गिरफ्तार किया है। स्वाट टीम के द्वारा ताबड़तोड़ की जा रही कार्यवाहियों से जनपद के सटोरियों और जुआरियों में दहशत देखने को मिल रही है । स्वाट टीम जनपद में अन्य जुओं के ठिकानों  पर जल्द ही छापामारी करने की योजना बना रही है।

 

जालौन जनपद में चल रहे जुए के फंडो पर अब पुलिस की निगाहें टेढ़ी हो गयी है। आज पुलिस को उस समय बड़ी कामयाबी हाथ लगी जब स्वाट टीम प्रभारी ब्रजनेश कुमार यादव को जुए चलने की पुख्ता खबर मुखबिर द्वारा मिली। सूचना पाकर स्वाट टीम प्रभारी अपने हमराइयों रवि भदौरिया , मनोज , कर्मवीर सहित कोतवाल जालौन विनोद कुमार मिश्रा के साथ मुखबिर की निशानदेही पर छापा मारा। जहां जुआ खेल रहे जुआड़ियों में अफरा-तफरी मच गयी। पुलिस ने पूरे जगह की घेरा बंदी कर ली और जुआ खेल रहे नौ जुआड़ियों को दबोच लिया। जुए के फड् व जामा तलाशी से पुलिस ने एक लाख 9 हजार रुपये के रुपये बरामद किये हैं। पुलिस ने मौके से चार बाइक, नौ मोबाइल भी फड से बरामद किया है।

 

पुलिस ने सभी जुआड़ियों के खिलाफ धारा 3/4 के तहत कार्यवाही की है। पुलिस कप्तान अमरेन्द्र प्रसाद सिंह ने बताया कि जुए की रोकथाम के लिए स्वाट टीम लगातार छापेमारी कर रही है। स्वाट टीम व जालौन पुलिस का यह काम सराहनीय है।

Leave a comment