कालपी -उरई । मंगलवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्वाधान में नव संवतसर 2075 के पावन अवसर पर कालपी नगर में पथ संचालन का आयोजन चैत्र शुक्ल पक्ष तृतीय के दिन संपन्न हुआ । इस मौके पर सभी स्वयंसेवक पूर्ण गणवेश में अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करेंगें। संघ के नगर संचालक डॉ बनारसी दास विश्नोई तथा नगर कार्यवाह राम ऋषि मेहरोत्रा आदि पदाधिकारियों के इंतजाम के तहत सभी स्वयंसेवक सरस्वती विद्या मंदिर सदर बाजार कालपी में हुये । पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक अपराहन 4 बजे से पथ संचालन प्रारंभ हुआ।काली देवी मंदिर से हरीगंज चौराहा, दुर्गा मंदिर से कोतवाली से बजरिया चौराहा से पंडा देवी मंदिर से सब्जी मंडी चौराहा से अंदर बाजार से खोवा मंडी होते हुए मां वनखंडी देवी मंदिर प्रांगण कालपी धाम में  पहुंच कर समापन होगा । इस अवसर पर कानपुर प्रांत के सह प्रांत कार्यवाह हरीश जी ने अपने संबोधन में कहा कि सभी स्वयंसेवक भारत माता की रक्षा करने तथा राष्ट्रभक्त के लिए सदैव तैयार रहें उन्होंने कहा कि भारत को मजबूत राष्ट्र बनाने में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का अभूतपूर्व योगदान रहा है समय-समय पर बलिदान दिया है इस मौके पर जिला कार्यवाह पीयूष जी लल्लूराम गुप्ता सुरेश शास्त्री संजीव उपाध्याय रवि कांत द्विवेदी विमल जी सुभाष परमार अरविंद राठौर अशोक बाजपेयी शशिकांत सिंह चौहान राघवेंद्र प्रताप सिंह जादौन जगत यादव गिरजाशंकर बुधौलिया प्रमुख रुप से गणवेश के रूप में उपस्थित रहे।पथ संचलन का जगह जगह स्वागत किया गया।इस दौरान डिप्टी एसपी सुवोध गौतम, कोतवाल संजय गुप्ता, सब इंस्पेक्टर शीतला प्रसाद मिश्रा, सफीक अहमद सहित भारी संख्या में पुलिस के जवान मौजूद रहे।

Leave a comment