कालपी –उरई । मंगलवार की सुवह कालपी नगर बाईपास हाइवे के दुर्गा मंदिर चौराहे सड़क पार करने के दौरान बाइक मे सवार दो लोग ट्रक के नीचे दबने से बालबाल बच गए।तथा बड़ा हादसा होते होते टल गया।खवर के मुताबिक वाइक मे सवार होकर युवक हरीगंज की ओर से आकर झांसी कानपुर हाइवे सड़क को दुर्गा मंदिर चौराहे मे क्रास करने लगे।इसी दौरान ट्रक नं.up92 T- 6386 हाइवे से गुजर रहा था।अनियंत्रित होने से बाइक सवार अचानक ट्रक के नीचे आने से बाल बाल बच गए। मन्दिर के मुख्य पुजारी दीपू महाराज एंव आसपास के लोगों ने मौके पर जाकर ट्रक के नीचे से निकाला ।और देवी मइया की कृपा से हादसा टल गया। मंदिर मे नवरात्रि की बजह से भक्तों की भीङ हमेशा लगी रहती है।ड्यूटी में लेकिन पुलिस वाले एक भी वहा मौजूद नही थे। अगर कोइ भक्त कोतवाली से जुड़ा हो तो कोतवाली वालो से बोले कि मंदिर के पास पुलिस लगाई जाये। ताकि माता रानी के भक्तगण रोड को आराम से पार कर सके ।






Leave a comment