कालपी –उरई ।(जालौन) मंगलवार को कालपी के आसपास के क्षेत्रों में बदमाशों के आहट की खबरों को गम्भीरता से लेकर अपर पुलिस अधीक्षक सुरेन्द्र नाथ तिवारी तथा डिप्टी एसपी सुवोध गौतम के नेतृत्व मे पुलिस के सशास्त्र जवानो के द्वारा जंगलों में सर्च ऑपरेशन चलाया गया।कीरतपुर, शेखपुर गुढ़ा, मैनूपुर आदि जंगल तथा यमुना नदी के बीहड़ों मे बदमाशों की घूम घूम कर खोजबीन की गई।कालपी कोतवाल संजय गुप्ता,आटा थानाध्यक्ष आनंद कुमार सिंह, सिपाही कौशल चौधरी सहित भारी संख्या में पुलिस के जवानों की मौजूदगी रही।बीहड़ क्षेत्रों में स्थित कई ग्रामों में रुक रुक कर अपर पुलिस अधीक्षक एस.एन. तिवारी ने ग्रामीणों से मुलाकात कर के तमाम तरह की बात की तथा बीहड़ों के क्षेत्रों की जानकारियां हासिल की।जंगलो मे पुलिस की दस्तक देखकर जनता मे सुरक्षा तथा आत्मविश्वास की भावना दिखाई दी।

Leave a comment