उरई। कानपुर-झांसी हाइवे पर एट थाना क्षेत्र में बुधवार को दोपहर बाद हुए हादसे में वाहन द्वारा कुचले जाने से महिला की मौत हो गई।
हादसे के बाद चालक वाहन तेजी से चलाकर भगा ले गया। जिसके कारण वाहन की पहचान नही हो सकी। 40 वर्षीया मृत महिला की भी पहचान नही हो पाई है। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है और आसपास के क्षेत्रों से मृतका की शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है।






Leave a comment