जालौन-उरई । उधार दिए पैसे वापिस मांगने पर चार युवकों ने युवक के साथ मारपीट कर दी। पीड़ित ने घटना की शिकायत कोतवाली पुलिस से की तो पुलिस ने मामला दर्ज कर चारों आरोपियों को पकड़ लिया है तथा पूछताछ की जा रही है।

कटरा निवासी प्रिंस चैरसिया पुत्र उमेश कुमार ने पुलिस से शिकायत की है कि उन्हें रविन्द्र कुमार से पैसा लेना था जब उन्होंने उधार दिए पैसे वापिस मांगे तो उन्होंने उनके साथ गालीगलौज की तथा उनके साथ ही ठाकुर दास, महेंद्र व गोविंद ने भी मिलकर उनके साथ मारपीट की जिससे उनके चोटें आई हैं। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर चारों आरोपियों को पकड़ लिया है।

Leave a comment