उरई। कालपी क्षेत्र में चोरों ने दो मंदिरों को निशाना बनाया और उनमें पीतल के घंटे उतार ले गये। घटना के कारण श्रद्धालुओं में आक्रोश व्याप्त हो गया है। जिसको दखते हुए पुलिस चोरों की धरपकड़ के लिए काफी सक्रियता दिखा रही है।
कालपी क्षेत्र के थाना आटा अंतर्गत ग्राम इटौरा में मोहल्ला मातापुरा के बड़ी माता मंदिर में बुधवार की रात अज्ञात बदमाश घुस गये और उन्होंने मंदिर के अंदर से पीतल के पांच घंटे उतार लिए। सुबह जब पुजारी राजकुमार तथा दर्शनार्थी मंदिर पहुंचे तो घंटे गायब देखकर हलचल मच गई। खबर पाकर आटा थाने के उपनिरीक्षक शिवशंकर सिंह ने मौके पर जांच की।
उधर भारतीय जनता पार्टी के आईटी विभाग के प्रमुख प्रभाकर चतुर्वेदी ने बताया कि समीज के सुरौती गांव में भोलेबाबा मंदिर से भी अराजक तत्व दो घंटे रात में उतार ले गये। ग्राम प्रधान अनिल कुमार ने पुलिस को इसकी विधिवत सूचना आज दी।






Leave a comment