उरई। एट पुलिस ने जुए के एक अडडे पर गुरुवार को सटीक सूचना के बाद छापेमारी की। जिसमें बड़ी पार्टियों के सफेदपोश नेता भी रंगे हाथों पकड़ में आ गये। इसके चलते आज दिन भर थाने में सिफारिशियों की धमाचैकड़ी मची रही। हालांकि पुलिस ने काफी दबाव पड़ने के बावजूद किसी को भी बख्शना गंवारा नही किया।
एट में कोंच तिराहे पर रामनरेश यादव का ट्रांसपोर्ट सेंटर है। इस पूरे इलाके में रामनरेश यादव की पहचान मौरंग खनन के कारोबार से जुड़े बिगगन के रूप में है। पुलिस भी उसकी इस महिमा को देखते हुए उस पर हाथ डालने से कतराती थी।
लेकिन आज पुलिस को जब रामनरेश के ट्रांसपोर्ट पर जुए के बड़े-बड़े दांव लगने की जानकारी मिली तो पुलिस ने पूरी दिलेरी का परिचय देते हुए कार्रवाई कर दी। मौके पर पकड़े गये लोगों में रामनरेश यादव सहित सपा के पूर्व नगर अध्यक्ष अजय कुमार, भाजपा के मंडल उपाध्यक्ष रानू पटेल, वीरू हंगामा, रेहान खान आदि शामिल बताये गये हैं। पुलिस के मुताबिक जामा तलाशी में इनके पास से 25 हजार रुपये नगद बरामद किये गये।

Leave a comment