जालौन-उरई । नवोदय विद्यालय के इंटर के छात्र रितुराज द्वारा मलंगा नाले में कूंदकर आत्महत्या कर लेने के मामले में छात्र के पिता द्वारा लगाए जा रहे पिता द्वारा विद्यालय के प्रधानाचार्य पर लगाए जा रहे आत्महत्या के आरोपों के मामले की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश जिलाधिकारी ने दिए हैं ।

प्रतापपुरा निवासी पूर्व प्रधान सूरज प्रसाद उर्फ पप्पू प्रधान पुत्र कलकाई का सबसे छोटे पुत्र जवाहर नवोदय विद्यालय के इंटर के छात्र रितुराज की मौत हो गई थी। 16 ध्17 जनवरी की रात वह घर से गायब हो गया था तथा 30 जनवरी को प्रातः छात्र रितुराज का शव गांव के पास स्थित मलंगा नाले से बरामद हुआ था। मलंगा नाले से बरामद हुए शव को देखकर अनुमान लगाया जा रहा था कि छात्र ने जवाहर नवोदय विद्यालय उरई के प्रधानाचार्य के उत्पीड़न से तंग आकर उसने नाला में कूंदकर आत्महत्या कर ली है। छात्र के पिता ने पुलिस के उच्च अधिकारियों तथा मुख्यमंत्री समेत उच्च अधिकारियों को पत्र भेजकर जवाहर नवोदय विद्यालय के प्रधानाचार्य पर आरोप लगाया था कि उनकी प्रताड़ना से तंग आकर उनके बेटे ने आत्महत्या की। जब पोस्टमार्टम रिपोर्ट आयी तो छात्र की मौत को आत्महत्या न बताकर हत्या बताया गया। हत्या व आत्महत्या में उलझी इस मडर मिस्ट्री को सुलझाने के लिए जिलाधिकारी ने मजिस्ट्रेट जांच के आदेश कर दिए हैं। जिलाधिकारी डां मन्नान अख्तर ने रितुराज की मौत की जांच के लिए उपजिलाधिकारी भैरपाल सिंह को नियुक्त किया है जो इस मामले की मजिस्ट्रेटियल जांच करेगें जिससे रितुराज की मौत का सही कारण व हत्या या आत्म हत्या के आरोपी का पता चल सकेगा।

 

Leave a comment