
उरई। जिला बारसंघ जालौन चुनाव 2018 के लिए आज हुए नामांकन में 22 पदों के लिए 32 अधिवक्ताओं ने विभिन्न पदों के लिए पर्चे भरे। अध्यक्ष पद पर तीन अधिवक्ताओं ने नामांकन पत्र दाखिल किया।
आज जिला जजी में संपन्न हुई नामांकन की प्रक्रिया में अध्यक्ष पद पर वरिष्ठ अधिवक्ता रमेश चंद्र विश्वकर्मा, बीरेन्द्र कुमार चतुर्वेदी और करण सिंह राजपूत ने पर्चा दाखिल किया। जबकि वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर करूणेन्द्र मोहन श्रीवास्तव, प्रमोद कुमार लोधी, उपाध्यक्ष पद पर औसाफ अहमद, उमेश कुमार मिश्रा, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर सौरभ शुक्ला, अरविंद कुमार सिंह, महासचिव पद पर अनुज कुमार शर्मा, राघवेन्द्र सिंह गुर्जर, शशिकुमार दुबे, संयुक्त सचिव पद पर आफताब अहमद सिद्दीकी, हरचरण ताहरपुरी, मो. रऊफशेख, पंकज कुमार गुप्ता, कोषाध्यक्ष पद पर चंद्रशेखर दीक्षित, सच्चिदानंद श्रीवास्तव, कलेक्टेªट प्रभारी पद पर अवधेश कुमार निरंजन, शिवकांत पाठक ने नामांकन पर दाखिल किया। वरिष्ठ सदस्य के छह पदो ंके लिए विनय कुमार पांडेय, इंदल सिंह यादव, शंकरलाल तरसौलिया, महेन्द्र प्रताप सिंह, शिवसिंह, विनोद गुप्ता जबकि कनिष्ठ सदस्य पद पर भरत रमनानी, महेश रंजन, रविन्द्र सिंह गौतम, कामेन्द्र श्रीवास्तव, अनुरोध मोहन शर्मा और लक्ष्मीकांत पाठक ने नामांकन किया। वरिष्ठ चुनाव समिति के अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह जादौन की देखरेख में पंडित राजेन्द्र रावत सभागार उरई में नामांकन प्रक्रिया संपन्न कराई। नामांकन पत्रों की बिक्री सहायक चुनाव अधिकारी निर्मल तिवारी जबकि नामांकन शुल्क राष्ट्रभूषण सिंह व राजेश शर्मा द्वारा जमा कराया गया। नामांकन प्रक्रिया वरिष्ठ अधिवक्ता कमर अहमद एड., विनोद प्रकाश व्यास, वैकंुठनारायण चतुर्वेदी, शिवकुमार त्रिपाठी, द्रगपाल सिंह जूदेव, राजेश शर्मा, नंद कुमार, राष्ट्रभूषण सिंह, श्यामनारायण शर्मा, निर्मल तिवारी, मूरत सिंह भदौरिया, बालमुकुंद पोद्दार, श्यामलाल वर्मा, इंद्रेश्वर दयाल अवस्थी की देखरेख में नामांकन प्रक्रिया संपन्न कराई गई। नामांकन के साथ ही अध्यक्ष पद के प्रत्याशी रमेश चंद्र विश्वकर्मा ने आज वरिष्ठ अधिवक्ता प्रद्युम्न कुमार श्रीवास्तव के चेम्बर में पहुंचकर पूर्व बारसंघ अध्यक्ष रघुनाथ विश्नोई, वरिष्ठ अधिवक्ता राजेन्द्र कुलश्रेष्ठ, शरद श्रीवास्तव, अशोक कुमार निगम, दिनेश कुमार, अवधेश सिंह चैहान आदि के साथ संपर्क कर चुनाव की रणनीति बनाई।






Leave a comment