कुठौंद-उरई। मदनेपुर स्थित राधेश्याम वाटिका में सेवा निवृत्त नलकूप कर्मचारियों का विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर सेवा निवृत्त हुए नलकूप चालक रामदास, हरनाम लाल, अहिवरन सिंह सेंगर व रामलखन गुर्जर की सेवाओं की सराहना की गई।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नलकूप प्रथम के अधिशाषी अभियंता हरदेव प्रसाद वर्मा, विशिष्ट अतिथि प्रभुदयाल सहायक अभियंता मौजूद रहे। अध्यक्षता पूर्व ब्लाक प्रमुख गिरीश तिवारी ने की। जिलेदार मानसिंह चैहान ने संचालन किया। सहायक अभियंता नीरज गुप्ता, अवर अभियंता भारद्वाज, निर्माण खंड के अवर अभियंता देवेंद्र दुबे, जगत सिंह यादव, सर्वेश कुमार, घनश्याम और बुद्ध सिंह सींचपाल गण मौजूद रहे।
भाजपा नेताओं की भी उपस्थिति उल्लेखनीय रही। जिनमें रामप्रकाश नेता, अभिनव दीक्षित, पूर्व प्रधान बृजेंद्र सिंह, कृष्णपाल सिंह भदौरिया, दुर्गा भदौरिया, लेखपाल मंसूर खान, देवेंद्र शुक्ला, सुनील महाराज आदि शामिल रहे।




Leave a comment