उरई। एट थाना क्षेत्र में बैरागढ़ अकोड़ी स्थित शारदा पीठ पर जा रहे श्रद्धालुओं से भरा ट्रैक्टर एनएच पर पलट गया जिसमें आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। बाद में उनमें से एक की झांसी मेडिकल कालेज ले जाते समय मौत हो गई। इससे गुस्साए लोगों ने शाम का जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर में पहुंचकर हंगामा कर दिया। लोगों के तेवर देखकर इमरजेंसी डाक्टर को दुबकना पड़ा। सूचना पाकर पुलिस जब तक मौके पर पहुंची तब तक भीड़ गायब हो चुकी थी।




Leave a comment